Reply to comment
हनु
Submitted by prashant on Thu, 11/10/2011 - 18:08उन आँखों से छलकती चमक
उस चेहरे पे फेली हुई दमक
खुले बिखरे घुंघराले वो बाल
दर्शाते मस्ती में बीते तीन साल
इतराते, बल खाते, ठुमकते पग
ज्यों मौज दौड रही हो रग-रग
वो स्नेहयुक्त उन्मुक्त आलिंगन
वो प्रेमसिक्त मीठा-सा चुंबन
पापा की गाडी की संभाले कमान
बडा होने का वो झूठा गुमान
छोटे होने का प्यारा सा स्वांग
कि 'गोदी ले लो' की कर सके माँग
'उथो' कहती वो तोतली सी भाषा
'ए फोल' में छिपी भविष्यत् आशा
संपूर्ण बचपन का साकार आद्यांत
याद कर जिसे चित्त हो जाए प्रशांत