मैं प्रतीक्षारत
छत पे खड़ा मैं प्रतीक्षारत
देख रहा हूँ झुरमुटों के पार
सूर्य आएगा,
भगाएगा -
कालिमा रात की
लालिमा प्रात की
शून्य में फैलेगा प्रकाश
खग-रव से गुंजित आकाश
कोकिला गाएगी, काग करेगा काँव
कुतिया सुगबुगाएगी, बिल्ली करेगी म्याव
देख रहा हूँ झुरमुटों के पार
छत पे खड़ा मैं प्रतीक्षारत
yes, u are right. har raat ki
yes, u are right. har raat ki ek subha hoti hai.
Post new comment